फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फर्जी दस्तावेजों से वाहन कराए फाइनेंस, मुकदमा दर्ज

फर्जी दस्तावेजों से वाहन कराए फाइनेंस, मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Mar 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों से वाहन कराए फाइनेंस, मुकदमा दर्ज
फर्जी दस्तावेजों से वाहन कराए फाइनेंस, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड से वाहनों को फाइनेंस कराकर सस्ते में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। निजी फाइनेंस कंपनी ने आरोपी के खिलाफ क्लेमेंटटाउन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक गांधी रोड स्थित मुथोट कैपिटल लिमिटेड के प्रतिनिधि बसंत कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। बसंत कुमार का आरोप है कि कुलबीर राणा ने सुभाष नगर में मकान किराए पर लिया था। मकान के पते पर फर्जी तरीके से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवा लिए थे। फर्जी दस्तावेजों और प्रमाण-पत्रों के आधार पर 10 से 12 हजार रुपये डाउन पेमेंट जमा कर कुलबीर राणा ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में खाता भी खुलवा लिया। उसके बाद एलएनटी कंपनी, श्रीराम सिटी कंपनी, मन्नापुरम कंपनी, मुथोट कंपनी और बैंक से मोटरसाइकिल व स्कूटी फाइनेंस करवाता था।
विज्ञापन

वह फाइनेंस की गई मोटरसाइकिल और स्कूटियों की किश्त जमा नहीं करता था। कुछ दिनों बाद सस्ते दामों में उन्हें बेच देता था। पुलिस के मुताबिक किश्तें जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आधार कार्ड और पैन कार्ड पर दर्ज पते पर पहुंचकर जानकारी जुटाई तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। जिस मकान का पता दर्शाया गया है, वह मकान कुलबीर राणा ने किराये पर लिया हुआ था। धोखाधड़ी का पता चलने से पहले ही कुलबीर राणा मकान छोड़कर जा चुका है। पुलिस ने कुलबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed