{"_id":"5a81f5ae4f1c1b92268b9dca","slug":"131518466478-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद राजपुर और बाजवा चकराता एसओ बने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरविंद राजपुर और बाजवा चकराता एसओ बने
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कोतवाली के एसएसआई अरविंद कुमार को राजपुर और नेहरू कॉलोनी के एसएसआई यादवेन्द्र सिंह बाजवा को चकराता थानाध्यक्ष बनाकर भेजा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के बेटे से मारपीट प्रकरण में हरिओम चौहान का तबादला होने के कारण राजपुर एसओ का पद कई दिन से खाली चल रहा था।
एसएसपी ने सोमवार को कई दारोगाओं के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। चकराता एसओ अशोक राठौड को शहर कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है। ऋषिकेश कोतवाली के एसएसआई विजय भारती को रायवाला का एसएसआई, आईएसबीटी चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह को एसएसआई ऋषिकेश, मनमोहन सिंह को डालनवाला से चौकी प्रभारी आईएसबीटी, नीरज कुमार को चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर बनाकर भेजा गया है। उप निरीक्षक राकेश शाह को नेहरू कॉलोनी का एसएसआई बनाया गया है।