फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Apr 2019 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिस महिला की पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे संबंधी शिकायत को पुलिस ने अनसुना कर दिया था, उसकी गुहार पर न्यायालय ने पुलिस को फटकार लगाई है। इसके बाद बाद कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि पिछले माह बिंदाल चौकी प्रभारी ने महिला को ही मुचलका पाबंद कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक पूनम निवासी ओल्ड सर्वे रोड की पैतृक संपत्ति राजेंद्र नगर में है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे स्वप्न मारवाह, सुनील मारवाह, नीना घई पत्नी कुलदीप राय निवासी पश्चिमी बंगाल और विनय कुमार निवासी गंगोत्री विहार चीड़ोवाली ने मिलकर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। दूसरे पक्ष से विवाद हुआ तो पीड़िता ने करीब तीन महीने पहले बिंदाल चौकी में इसकी शिकायत की थी। चौकी प्रभारी ने विरोधी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कर दिया था। इस पर पूनम अपनी गुहार लेकर न्यायालय गई तो वहां से मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हुए। प्रभारी निरीक्षक कैंट नदीम अतहर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच चौकी प्रभारी प्रतिभा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed