{"_id":"5b451c054f1c1b9d288b5bb2","slug":"11531255813-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोडिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं होगी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी/माल ले जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एडीजी के निर्देश पर 15 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान, सीज एवं डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में से एक कारण ओवरलोडिंग है। मैदानी जनपदों में मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग व पर्वतीय जनपदों में सवारी वाहनों ने ओवरक्राउडिंग (क्षमता से अधिक सवारी) की जा रही है, जो कि मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए ओवरलोडिंग/ओवरक्राउडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।