{"_id":"5ae8d4df4f1c1bed778b611c","slug":"11525208287-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बेवाला में भिडे़ ट्रक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहब्बेवाला में भिडे़ ट्रक, एक की मौत
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहराूदन।
सहारनपुर रोड पर मोहब्बेवाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिचालक का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पटेलनगर पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सीमेंट से लदा ट्रक आशारोडी से शहर की तरफ आ रहा था। इस दौरान आशारोडी से शहर की तरफ आ रहे बेकाबू ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर (बड़े ट्रक) में टक्कर मार दी। कंटेनर में एक कंपनी की स्कूटियां लदी थीं। टक्कर लगते ही दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए। दुर्घटना में सीमेंट लदे ट्रक के चालक भगवानपुर हरिद्वार निवासी गुलफाम और परिचालक प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी और आईएसबीटी चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया और यातायात सुचारू कराया। वहीं बाद में दून अस्पताल में भर्ती गुलफाम की मौत हो गई, घायल परिचालक प्रमोद कुमार का इलाज चल रहा है।