{"_id":"5ada347b4f1c1b60098b5a94","slug":"11524249723-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद पत्नी को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद पत्नी को मौत के घाट उतारा
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली के अंबेडकरनगर में एक युवक ने अपनी पत्नी के सिर पर बेलन से वार करके मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से मोहल्ला कोटराना के रहने वाले अरुण की शादी दो साल पहले नेहा से हुई थी। दोनों अंबेडकरनगर में किराये के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार की देर शाम को अरुण और नेहा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अरुण ने नेहा के सिर पर बेलन से कई वार कर दिए। सिर पर गहरी चोट लगने से नेहा (26) की मौके पर मौत हो गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अरुण ने हत्या करने के बाद अपने मकान मालिक को बताया कि किसी ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने जब अरुण से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने ही बेलन से वार करके नेहा की हत्या की है। उन्होंने बताया कि आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया।दोनों का तीन साल पहले प्रेम विवाह हुआ था और उनका एक बेटा है। आरोपी शहर में ही जूतों की दुकान पर काम करता है।