{"_id":"5a81f78e4f1c1b187e8b5da9","slug":"11518466958-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राप्ति हत्याकांड, सोमवार को पांच लोगों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राप्ति हत्याकांड, सोमवार को पांच लोगों से पूछताछ
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राप्ति हत्याकांड, सोमवार को पांच लोगों से पूछताछ
अमर उजाला/ब्यूरो
देहरादून।
बहुचर्चित प्राप्ति हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को किरायेदार दंपति के अलावा पांच लोगों से पूछताछ की। इस दौरान सौतेली मां-बेटी में मनभेद की बात सामने आई है। हालांकि प्राप्ति की हत्या के मोटिव को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश इंद्रपाल सिंह की पोती प्राप्ति की हत्या के मामले में विवेचक संतोष कुंवर नए सिरे से जांच पड़ताल में जुट गए हैं। उन्होंने सोमवार को प्राप्ति के किरायेदार दंपति को बुलाकर लंबी पूछताछ की। घटना वाली रात छह फरवरी को किरायेदार की पत्नी बेटी के साथ कहीं शादी में गई थी। उस रात किरायेदार घर में अकेला था। पुलिस ने उससे सौतेली मां मीनू कौर और प्राप्ति सिंह के रिश्तों के बारे में बारीकी से जानने की कोशिश की। पूर्व और वर्तमान में रही महिला सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत की गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि मां-बेटी के बीच किस तरह के रिश्ते थे, किन-किन लोगों का घर में आना-जाना था। विवेचक संतोष कुंवर ने बताया कि प्राप्ति के मंगेतर वरुण को फिर से बुलाकर बातचीत की जाएगी, ताकि और कोई नया तथ्य सामने आ सके।
--
पुराने नौकर के बयान का सत्यापन
प्राप्ति के परिजनों ने कोठी के पुराने नौकर की भूमिका पर सवाल उठाए थे। पुलिस उससे पूछताछ कर चुकी है। अब पुराने नौकर के बयान का सत्यापन कराया जा रहा है कि ताकि यह साफ हो सके कि वो कितना सही और कितना गलत बोल रहा है।
विज्ञापन
----
प्राप्ति हत्याकांड में तीन टीम गठित
प्राप्ति हत्याकांड में गहराई तक पहुंचने के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई गई हैं, जो कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल में लगी हैं। एक टीम को आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि यह पता चल सके कि घटना वाली रात कोई दूसरा तो कोठी में दाखिल नहीं हुआ था। दूसरा यह कि घटना वाली रात से लेकर अगले दिन तक मीनू कौर की कि स-किस से बात हुई है। बता दें कि प्राप्ति के परिजनों का आशंका है कि वारदात में मीनू कौर के अलावा कोई और भी शामिल हो सकता है।
----------
इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
--
- प्राप्ति हत्याकांड में क्या अकेले मां मीनू कौर ही शामिल थी?
- घटना में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी दूसरे का हाथ तो नहीं?
- क्या हत्या केवल प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए की गई?
- क्या प्रॉपर्टी प्राप्ति सिंह के नाम थी अथवा गिफ्ट हुई थी?
- मीनू कौर और सौतेली बेटी के बीच किस तरह के रिश्ते थे?
- सिर्फ संपत्ति को लेकर विवाद था, या दूसरी कोई वजह भी रही?
----------------
प्राप्ति की हत्या में कई पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। कोठी से जुडे़ लोगों से पूछताछ कर कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्या के मोटिव को लेकर अभी साफ तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता है। प्रॉपर्टी के साथ कई अन्य कारणों पर फोकस किया गया है।
- निवेदिता कुकरेती, एसएसपी