फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रिसमस कार्निवाल में करें मस्ती व धमाल

क्रिसमस कार्निवाल में करें मस्ती व धमाल

Sat, 23 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस कार्निवाल में करें मस्ती व धमाल
क्रिसमस कार्निवाल में करें मस्ती व धमाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
क्रिसमस के खास मौके पर अमर उजाला अपने पाठकों के लिए क्रिसमस कार्निवाल का तोहफा लेकर आ रहा है। 23 से 25 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ न कुछ खास होगा। यहां आकर आप न केवल खूब मस्ती और धमाल मचा सकते है, बल्कि क्रिसमस को यादगार भी बना सकते हैं।
राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित सिक्का बिल्डर्स के परिसर में यह कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। कार्निवाल में बच्चों की मस्ती के लिए फन एंड फूड, डांसिंग, सिंगिंग, किड्स जोन, बेबी शो, फैंसी ड्रैस समेत कई अन्य आकर्षण उपलब्ध होंगे। वहीं बड़े लोग भी यहां खूब मस्ती कर सकते हैं। मी एंड मॉम कंपटीशन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों के साथ उनकी मां भी हिस्सा ले सकते हैं। कुकिंग कांटेस्ट में बच्चों के माता-पिता हिस्सा ले सकते हैं। जिसके विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। कंपटीशन के फॉर्म जल्द ही उपलब्ध होंगे। इसकी जानकारी के लिए पढ़ते रहें अमर उजाला। आयोजन में हीरो मोटोकॉर्प, सिक्का बिल्डर्स, टीवीएस मोटर्स, देहली कोलाज ऑफ आर्ट, धूम डांस इंस्टीट्यूट एंड फिटनेस, अविरल पब्लिक स्कूल और जीआरडी स्कूल सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

..............
23 को होगा आर्ट कंपटीशन
क्रिसमस कार्निवाल में 23 दिसंबर को अमर उजाला और दिल्ली कोलाज ऑफ आर्ट की ओर से आर्ट कंपटीशन आयोजित किया जाएगा। इसमें 12 से 15, 16 से 18 और 19 वर्ष से अधिक तीन आयु वर्गों में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों को कार्ड बोर्ड और कलर खुद लेकर आना होगा। आयोजकों की ओर से केवल ड्राइंग सीट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार, दूसरे पुरस्कार में 10 हजार और तीसरे पुरस्कार में पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9557560605 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
24 को डांस कंपटीशन
24 दिसंबर को शाम चार बजे से धूम डांस इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में डांस कंपटीशन आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन से 12 व 12 से अधिक दो आयु वर्गों में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8979045061 और 7088010001 पर संपर्क कर सकते हैं।
................
स्टाल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9681206863 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed