फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिला कारागार में निरुद्ध कैदी की कैंसर से मौत

जिला कारागार में निरुद्ध कैदी की कैंसर से मौत

Mon, 28 May 2018 01:39 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में निरुद्ध कैदी की कैंसर से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास भुगत रहे एक कैदी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी कैंसर से पीड़ित था। 19 को हालत बिगड़ने पर कैदी को पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

प्रेमनगर पुलिस के अनुसार गज्जू पुत्र माड़ी निवासी कोटडा कल्याणपुरी थाना सहसपुर से हत्या के आरोप में जिला कारागार दून भेजा गया था। साल 2008 में उसे न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जिला कारागार सुद्धोवाला में बंद था। थानाध्यक्ष प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि गज्जू काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित था। बीती 19 मई को उसकी हालत बिगड़ गई तो पहले उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गज्जू को श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed