फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निदेशक को बेहोश कर बनाई अश्लील वीडियो

निदेशक को बेहोश कर बनाई अश्लील वीडियो

Mon, 25 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
निदेशक को बेहोश कर बनाई अश्लील वीडियो
निदेशक को बेहोश कर बनाई अश्लील वीडियो
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
थ्री जी ऑनलाइन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने भाई, महिला मित्र समेत तीन के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बर्थ डे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ यह साजिश रची गई है। महिला मित्र हर माह धमकी देकर उनसे 15 हजार रुपये वसूल रही है।

शहर के राजपुर रोड स्थित थ्री जी ऑनलाइन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनीत अग्रवाल ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि दो साल पहले बंजारावाला की एक महिला मित्र ने अपनी बेटी की बर्थ डे पार्टी में उन्हें बुलाया था। आरोप लगाया कि महिला मित्र ने अपने पति और उनके भाई के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह अर्द्धमूर्छित हो गए। आरोप लगाया कि पहले से कमरे में लगाए गए कैमरे की मदद से उनकी अश्लील वीडियो बना ली गई। इसके बाद आरोपी पक्ष ने एमएमएस जारी करने की धमकी देकर उन्हें आतंकित किया। आरोप लगाया कि उन्हें ब्लैकमेल कर आरोपी महिला डेढ़ साल से हर माह 15 हजार रुपये की रकम वसूल रही है। अब उन पर ढाई लाख रुपये की रकम देने का दबाव बनाया जा रहा है। एसएसआई विपिन बहुगुणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। आरोपियों में एक विनीत अग्रवाल का भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed