फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   झांसा देकर तलाकनामे पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

झांसा देकर तलाकनामे पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
झांसा देकर तलाकनामे पर हस्ताक्षर कराने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

संपत्ति में हिस्सेदारी का झांसा देकर ससुरालियों ने विवाहिता से तलाकनामा के कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। पति की मौत के बाद महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने मामले की शिकायत अधिशासी अधिकारी से की है।

कस्बे के अग्रवाल कॉलोनी निवासी एक महिला ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर बताया कि उसकी शादी कई वर्ष पहले कस्बा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पांच दिसंबर 2018 को उसके पति की मृत्यु हो गई। आरोप है कि पति के जिंदा रहते हुए परिवार वालों ने उसे घर की संपत्ति में हिस्सेदार बनाने की बात कहते हुए एक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। ससुराल वालों की बातों में आकर उसने कागजात पर हस्ताक्षर कर दिए। आरोप है कि इसके बाद उसके ससुराली कहते हैं कि उसका पति से तलाक हुआ है। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि इसके चलते उसका जीवन यापन मुश्किल हो रहा है। वह बेटे को शिक्षा नहीं दिला पा रही है। महिला ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से उसके ससुरालियों को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न करने की मांग की है। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed