{"_id":"5bbd0d25867a5528355382c1","slug":"101539116325-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई की धमक से कैंट बोर्ड में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई की धमक से कैंट बोर्ड में हड़कंप
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कैंट बोर्ड में मंगलवार को अचानक सीबीआई की धमक से हड़कंप की स्थिति रही। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई वहां पांच लोगों (कर्मचारी व सदस्य) के ट्रैप के लिए पहुंची थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध भाग खड़े हुए। हालांकि सीबीआई ने दो लोगों को उठाकर पूछताछ की है। पूछताछ के बाद एक व्यक्ति को छोड़ दिया गया है, जबकि दूसरे के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
सूत्रों के अनुसार सीबीई के पास सूचना थी कि कैंट बोर्ड के कुछ लोग नक्शा पास कराने की एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार कैंट बोर्ड के एक अधिकारी का वाहन चालक और उसके चार साथियों ने छह दुकानों के नक्शे पास कराने की एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत लेने की योजना बनाई थी। इन्हीं में से एक व्यक्ति ने सीबीआई को सूचना दे दी। इस पर सीबीआई की टीम मंगलवार शाम करीब चार बजे कैंट बोर्ड कार्यालय के पास आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी बीच सीबीआई के आने की भनक लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार इस दौरान सीबीआई अधिकारी के चालक व एक अन्य व्यक्ति को साथ ले गई। करीब तीन घंटे तक पूछताछ के बाद एक को छोड़ दिया गया है। दूसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, सीबीआई के अधिकारी इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। प्रभारी एसपी सीबीआई देहरादून अखिल कौशिक ने भी खुद के गाजियाबाद में होने की बात कहते हुए जानकारी देने से किनारा कर लिया है।