फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहस्रधारा घूमने गई महिला पानी में बही, पुलिस ने बचाया

सहस्रधारा घूमने गई महिला पानी में बही, पुलिस ने बचाया

Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सहस्रधारा घूमने गई महिला पानी में बही, पुलिस ने बचाया
सहस्रधारा घूमने गई महिला पानी में बही, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
परिवार के साथ रविवार को सहस्रधारा घूमने पहुंची एक महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। पत्नी को बचाने के लिए पति भी पानी में छलांग दी। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पति को बचा लिया, लेकिन पत्नी बहकर दूर चली गई। इसके बाद एसडीआरएफ के जवानों ने महिला को पानी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। महिला का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राजपुर पुलिस के अनुसार गणेश निवासी दरभंगा बिहार रायपुर क्षेत्र में किराये पर रहता है। रविवार दोपहर गणेश अपनी पत्नी सोनी व बच्चों के साथ सहस्रधारा घूमने पहुंचा था। सोनी सहस्रधारा में नदी के किनारे बैठकर हाथ-पांव धो रही थी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गई। इस पर गणेश सोनी को बचाने के लिए पानी में कूद गया। आसपास खड़े लोगों ने गणेश को तो बचा लिया, लेकिन सोनी बहकर दूर चली गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सोनी को लगभग सौ मीटर दूरी पर पानी से निकाल लिया। जरूरी उपचार देने के बाद सोनी को तत्काल एसडीआरएफ के वाहन से ही दून अस्पताल पहुंचाया गया। एसओ राजपुर अरविंद चौधरी ने बताया कि सोनी की हालत खतरे से बाहर है। उसे चिकित्सकीय देखभाल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed