फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime opens after 12 years

12 साल बाद याददाश्त लौटी तो बताई गुनाह की दास्तान

Tue, 24 Jan 2017 03:41 PM IST
दीपक मिश्रा / अमर उजाला, रुड़की
दीपक मिश्रा / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 24 Jan 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
crime opens after 12 years
sunita - फोटो : amar ujala

रुड़की की गंगनहर कोतवाली में उस समय फिल्मी कहानी की तरह सीन बन गया जब रोहतक (हरियाणा) की रहने वाली एक महिला ने कहा कि उसकी याददाश्त 12 साल बाद लौटी है।

विज्ञापन


हैरत में पड़ी पुलिस को महिला ने बताया कि उसके देवर ने उसकी हत्या की कोशिश की थी। लेकिन, वह बच गई। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। उसका पति दिल्ली पुलिस में तैनात है। महिला की कहानी सुनने के बाद पुलिस उसके परिवार की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


सोमवार को एक महिला गंगनहर कोतवाली पहुंची। इसने पुलिस को बताया कि वह मौत के मुंह से लौटी है। उसका यह हाल करने वाला उसका देवर था।

यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। महिला ने अपना नाम सीमा शर्मा बताया। मायका रोहतक के बेरी गांव में बताया। जबकि उसकी ससुराल रोहतक के एक गांव में है।

देवर ने उसके साथ की मारपीट

crime opens after 12 years
beaten - फोटो : demo pic

महिला ने बताया कि उसका पति मनोज कुमार दिल्ली पुलिस में है। आपबीती सुनाते हुए उसने कहा कि 12 साल पहले उसके ससुराल के लोग उससे अच्छा व्यवहार नहीं करते थे।

इस पर उसका पति उसे लेकर दिल्ली पहुंचा। वहां वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ एक किराये के मकान में रहने लगी। उस समय उसकी बड़ी बेटी रिंकू पांच साल, छोटी बेटी रिचा तीन साल और सबसे छोटा बेटा रोहित दो साल का था। 

कुछ दिन बाद उसका देवर भी पढ़ाई के लिए दिल्ली आकर उनके साथ रहने लगा। डेढ़ माह तक सब ठीक चला। एक दिन उसके देवर ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं रहा।

बच्चों और परिवार के बारे में याद हैं सारी बातें

crime opens after 12 years

12 साल बाद उसने खुद को हरिद्वार में पाया। सोमवार को वह हरिद्वार से एक बस में बैठकर रुड़की आई और पुलिस स्टेशन का पता पूछकर कोतवाली गंगनहर पहुंची।

उसने पुलिस से कहा कि वह अपने परिवार के पास जाना चाहती है। पुलिस ने सीमा शर्मा से पूछा कि वह 12 साल तक कहां रही तो उसने बताया कि इस संबंध में उसे कुछ याद नहीं है। हालांकि अपने बच्चों और परिवार के बारे में उसे सारी बातें याद हैं।

एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि महिला ने जो कुछ बताया है उसके आधार पर उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा  रही है। उनके मिलने के बाद पता चल पाएगा कि असलियत क्या है। रोहतक पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। महिला की बातों से लगता है कि चोट लगने के कारण वह अपनी याददाश्त खो गई होगी। अब उसकी याददाश्त लौटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed