फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime increased in dehradun

चोरों के सामने डगमगा रहा खाकी का हौसला

Sat, 05 Jul 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Jul 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
crime increased in dehradun

डोईवाला को छोड़कर दूसरे दिन भी राजधानी देहरादून में चोरी की कोई वारदात नहीं हुई। लेकिन वर्दी के हौसले में ज्यादा इजाफा नहीं दिखा।

विज्ञापन


शुक्रवार रात शहर की दो बाहरी चौकियों का नजारा एक दूसरे के विपरीत नजर आया। एक चौकी की पुलिस सक्रिय तो दूसरी पर गायब रही।

आसारोडी में सक्रिय रही पुलिस
रात में वाहनों की चेकिंग का यह नजारा यूपी से देहरादून में प्रवेश करते ही आसारोडी चौकी का है। रात पौने दस बजे एएसआई महेंद्र प्रसाद बलूनी दो सिपाहियों के साथ बैटरी लिए आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करते नजर आए।


जोगीवाला पुलिस चौकी में वीरानी

यह सुनसान नजारा रात साढ़े दस बजे हरिद्वार रोड की जोगीवाला चौकी का है। यह चौकी बेहद संवेदनशील मानी जाती है।

लेकिन रात में यहां कोई पुलिस वाला नहीं मिला। अमर उजाला टीम ने चौकी के अंदर प्रवेश किया तो प्रभारी के अलावा बराबर के दो कमरे भी खाली थे।

चौकी खाली मिलने पर एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी से जवाब मांगा गया है कि वह कहां थे और अन्य पुलिसकर्मी कहां नदारद थे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed