फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cricketer mohammed shami Hospitalized after car accident in dehradun

देहरादून: क्रिकेटर मोहम्मद शमी कार एक्सीडेंट में गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 25 Mar 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
cricketer mohammed shami Hospitalized after car accident in dehradun
shami

भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्म्द शमी का रविवार सुबह कार एक्सीडेंट हो गया। हादसा देहरादून से दिल्ली जाते वक्त हुआ। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटे आई हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि, वे सुबह यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए। लेकिन आशारोड़ी चेकपोस्ट पर उनकी कार दूसरे वाहन से जा टकराई। इस दौरान उनके सिर पर चोट आई। आनन फानन में उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जानकारी के अनुसार, शमी की कार को टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर क्लेमेंटटाऊन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 

cricketer mohammed shami Hospitalized after car accident in dehradun
shami

वहां उनकी जांच कर रहे डायरेक्टर डॉ महेश कुड़ियाल ने बताया कि, उनके सिर में दस टांके लगाए गए हैं। साथ ही उनके सिर  पर छोटी चोटे भी हैं। वहीं कोहनी और माथे पर जख्म हुए हैं। उन्होंने बताया कि, उनकी जांच की जा रही है। स्टेबल होने तक उन्हें यहीं भर्ती रखे जाने की सलाह दी गई है।

बता दें कि पिछले 15 दिनों से वह काफी परेशान चल रहे थे। पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद शमी की मानसिक हालत भी कुछ ठीक नहीं चल रही थी। इसके चलते वे शुक्रवार को ही देहरदून आए थे। यहां वे अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में आईपीएल की प्रेक्टिस कर रहे थे। अचानक उन्हें किसी काम से रविवार को दिल्ली जाना पड़ रहा था। जहां जाते ही वे हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed