देहरादून: क्रिकेटर मोहम्मद शमी कार एक्सीडेंट में गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्म्द शमी का रविवार सुबह कार एक्सीडेंट हो गया। हादसा देहरादून से दिल्ली जाते वक्त हुआ। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटे आई हैं।
बताया जा रहा है कि, वे सुबह यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए। लेकिन आशारोड़ी चेकपोस्ट पर उनकी कार दूसरे वाहन से जा टकराई। इस दौरान उनके सिर पर चोट आई। आनन फानन में उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जानकारी के अनुसार, शमी की कार को टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर क्लेमेंटटाऊन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वहां उनकी जांच कर रहे डायरेक्टर डॉ महेश कुड़ियाल ने बताया कि, उनके सिर में दस टांके लगाए गए हैं। साथ ही उनके सिर पर छोटी चोटे भी हैं। वहीं कोहनी और माथे पर जख्म हुए हैं। उन्होंने बताया कि, उनकी जांच की जा रही है। स्टेबल होने तक उन्हें यहीं भर्ती रखे जाने की सलाह दी गई है।
बता दें कि पिछले 15 दिनों से वह काफी परेशान चल रहे थे। पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद शमी की मानसिक हालत भी कुछ ठीक नहीं चल रही थी। इसके चलते वे शुक्रवार को ही देहरदून आए थे। यहां वे अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में आईपीएल की प्रेक्टिस कर रहे थे। अचानक उन्हें किसी काम से रविवार को दिल्ली जाना पड़ रहा था। जहां जाते ही वे हादसे का शिकार हो गए।