फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket Association of Uttarakhand (CAU) vice-president

Dehradun News: अनुशासनहीनता के आरोप में सीएयू के उपाध्यक्ष निलंबित

Thu, 19 Dec 2024 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cricket Association of Uttarakhand (CAU) vice-president
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के उपाध्यक्ष व सदस्य धीरज भंडारी को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सीएयू के सचिव महिम वर्मा की ओर से जारी निलंबन पत्र में धीरज भंडारी पर अनुशासनहीनता, नियमों का उल्लंघन और सीएयू की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन




सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया, सीएयू की आठ दिसंबर को संपन्न हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में उपाध्यक्ष व सदस्य धीरज भंडारी पर अनुशासनहीनता, नियमों का उल्लंघन और सीएयू की छवि खराब करने के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों का संज्ञान लेने के लिए एपेक्स काउंसिल की ओर से सीएयू के संविधान की धारा 41 (1) बी के तहत संयुक्त सचिव सुरेश सिंह सोनियाल को अधिकृत किया गया। इसके साथ ही धीरज भंडारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और सात दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा। इसके बाद 13 दिसंबर को धीरज भंडारी की ओर से अपना जवाब प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एपेक्स काउंसिल ने सीएयू की ओर से बहुमत के आधार पर निर्णय लेते हुए अगली कार्रवाई तक धीरज भंडारी को उपाध्यक्ष व सदस्य के पद से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed