फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   created stir to arrest ..

रईसजादों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, दिल्ली से दून तक घनघनाने लगे फोन

Mon, 02 Jan 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/ देहरादून/कोटद्वार
ब्यूरो/ देहरादून/कोटद्वार Updated Mon, 02 Jan 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
created stir to arrest ..
अरेस्ट

लैंसडोन वन प्रभाग में 16 रईसजादों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही दिल्ली से लेकर दून तक फोन घनघनाने लगे। पकड़े गए लोगों में उद्योगपतियों के साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई राजनीतिक रसूख वाले लोग भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए कई लोगों ने दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


इन्हें किया गया गिरफ्तार 
उद्योगपति समीप थापर पुत्र एमएम थापर निवासी नई दिल्ली, रोहित सिंह डागर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पंचकुला, जयंतनंदा पुत्र यशपाल नंदा निवासी नई दिल्ली, राजकमल पुत्र बहादुर चंद्र निवासी विहार, सुनील कुमार पुत्र सुभाष निवासी नई दिल्ली, राहुल रावत पुत्र केसव राव, नरेंद्र आनंद पुत्र आईएस आनंद, मोहन सहगल पुत्र बहादुर चंद्र, सिदार्थ पुत्र केएल शर्मा सभी निवासी नई दिल्ली, रणदीप मान पुत्र चौधरी सुरजीत सिंह निवासी करनाल हरियाणा, आरिफ हुसैन पुत्र मो. हनीफ निवासी नई दिल्ली, मोहिंदर सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब, राजीव जैन पुत्र एसएस जैन, निवासी अमृतसर पंजाब, राजीव खन्ना पुत्र गौतम खन्ना निवासी दिल्ली, रोमी भट्ट पुत्र तीरथपाल निवासी चंडीगढ़ और स्वर्णदीप पुत्र चौधरी सुरजीत सिंह मान निवासी करनाल हरियाणा।

विज्ञापन

यह हैं बड़े नाम

created stir to arrest ..
jail

समीर थापर : थापर ग्रुप के उपक्रम जेसीटी लिमिटेड के मालिक समीर थापर को बिजनेस टाईकून माना जाता है। वर्ष 2009 में अवैध तरीके से विदेशी कार खरीदने के एक मामले में भारी भरकम जुर्माना लगने पर भी वह सुर्खियों में रहे। इसके अलावा पुलिस ने पहले भी उन्हें एक बार हिरासत में लेकर घंटो पूछताछ की थी, जो मामला कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था। पुलिस ने बाद में इस मामले में अपनी गलती भी स्वीकार थी। समीर पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन भी हैं।

जयंत नंदा : टाटा की डीलरशिप में जाना पहचान नाम कारगो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और बिजनेस टाईकून यशपाल नंदा के बेटे जयंत नंदा को अलग पहचान मिली हुई है। जयंत की कंपनी के दिल्ली, गुजरात, पंजाब और राजस्थान में 60 आउटसेल्स और 29 वर्कशॉप हैं। यहां टाटा के भारी वाहनों की बिक्री होती है। इन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इनका भी नाम शामिल : पकड़े गए लोगों में राजीव खन्ना, रणदीप मान और स्वर्णदीप मान का नाम भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए लोग राजनीतिक रसूख वाले हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में कहीं भी इनकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed