फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crackdown on encroachments to begin today.

Dehradun News: अतिक्रमण पर आज से चलेगा नगर पंचायत का डंडा

Fri, 11 Sep 2026 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on encroachments to begin today.
- सड़क-फुटपाथ घेरने वालों को लाउडस्पीकर से दी गई चालान के साथ जब्ती की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। नगर पंचायत सेलाकुई ने बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती की तैयारी कर ली है। नगर पंचायत ने लाउडस्पीकर से दुकानदारों और व्यापारियों को सड़क, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थान से सामान हटाने की चेतावनी दी है। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण मिलने पर आज से चालान और सामान जब्त करने की कार्रवाई होगी।
नगर पंचायत ने दुकानों के बाहर काउंटर लगाने, सड़क और फुटपाथ पर सामान फैलाने तथा रास्ता घेरने वालों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी रोड पाठक ने बताया कि लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से स्पष्ट रूप से चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाद भी सामान सार्वजनिक स्थान पर मिला तो उसे जब्त करने के साथ चालान किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

कार्रवाई के ऐलान के बाद बाजार में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभियान तभी प्रभावी माना जाएगा, जब छोटे-बड़े और प्रभावशाली सभी दुकानदारों पर समान रूप से कार्रवाई हो। बाजार में कई स्थानों पर सड़क और फुटपाथ तक सामान फैला हुआ है। ऐसे में शनिवार को शुरू होने वाले अभियान में किन दुकानदारों पर कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed