फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CPU jawan Sundar Singh saved child Life in Kashipur Uttarakhand

Uttarakhand: मां की गोद से छिटककर चौराहे पर गिरी मासूम, जान खतरे में डाल जांबाज सिपाही ने बचाई जिंदगी

Tue, 14 Jun 2022 03:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Jun 2022 03:07 PM IST
सार

एक ई- रिक्शा चीमा चौराहे से गुजरी। इसी दौरान झटका लगने से उसमें सवार एक महिला की गोद से लगभग डेढ़ साल की उसकी बच्ची छिटक कर सड़क पर गिर पड़ी। कांस्टेबल सुंदर सिंह ने सामने से आ रही बस को नजरअंदाज कर तेज गति से लपक कर बच्ची को सड़क से उठा लिया और उसकी मां को सौंप दिया।

विज्ञापन
CPU jawan Sundar Singh saved child Life in Kashipur Uttarakhand
सिपाही सुंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीपीयू के सिपाही की जांबाजी से एक मासूम की जान बच गई। सिपाही ने चौराहे पर भारी यातायात के बीच गिरी बच्ची को तेजी से लपक कर उठा लिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर सिपाही की खूब प्रशंसा की जा रही है। शहर के व्यस्तम चीमा चौराहे पर सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) में तैनात कांस्टेबल सुंदर सिंह यातायात ड्यूटी पर तैनात थे।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब एक बजकर चालीस मिनट पर एक ई- रिक्शा चीमा चौराहे से गुजरी। इसी दौरान झटका लगने से उसमें सवार एक महिला की गोद से लगभग डेढ़ साल की उसकी बच्ची छिटक कर सड़क पर गिर पड़ी। कांस्टेबल सुंदर सिंह ने सामने से आ रही बस को नजरअंदाज कर तेज गति से लपक कर बच्ची को सड़क से उठा लिया और उसकी मां को सौंप दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session 2022: सत्र के लिए 530 से अधिक सवाल, विपक्ष के वार पर मंत्री कर रहे पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन


इस सारे वाक्ये में कुछ ही सेकेंड लगे। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि सिपाही सुंदर ने बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्हें विभाग की ओर से पुरुस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed