फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cow become Nation mother proposal pass in uttarakhand assembly 

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Cow become Nation mother proposal pass in uttarakhand assembly 
vidhansabha - फोटो : google

उत्तराखंड विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव पास हो गया है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य मंत्री रेखा आर्या की ओर से सदन में सर्वसम्मति से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

विज्ञापन


यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। सदन पटल पर रखे गए इस प्रस्ताव का सत्ता पक्ष के साथ विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी समर्थन किया। इसी के साथ उत्तराखंड गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने वाला पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से यह प्रस्ताव पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या लेकर आई। चर्चा में उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए। गाय हिंदुओं के लिए मां का स्वरूप होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं गो माता से जुड़ी हैं।  शास्त्रों में उल्लेख है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। वैज्ञानिकों ने भी इस बात को माना कि गाय ऑक्सीजन लेने के साथ छोड़ती भी है।

Cow become Nation mother proposal pass in uttarakhand assembly 
rekha arya

गाय के दूध की पौष्टिकता और गुणवत्ता का कोई मुकाबला नहीं है। गो-मूत्र से तमाम तरह के उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। भगवान के प्रसाद के चरणामृत में भी गो के दूध का इस्तेमाल होता है लेकिन आज तक गाय को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि  उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में महिलाएं गो माता को पालकर अपना जीवन यापन करती हैं। वर्तमान सरकार द्वारा महिलाओं को गो पालन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का अनुरोध किया जाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हम सब गाय को गो माता मानते हैं। लेकिन सरकार गाय को राष्ट्र माता घोषित कर क्या संदेश देना चाहती है। सरकार ने गो माता की रक्षा के लिए अब तक क्या किया। 

 विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में गो संरक्षण के लिए कानून है। लेकिन यह कानून दिखाई नहीं दे रहा है। विधायक देशराज कर्णवाल, संजय गुप्ता, विनोद चमोली ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed