{"_id":"62527b4d72e025702b24ab70","slug":"covid-booster-dose-will-be-taken-in-private-hospitals-for-rs-375","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवच: आज से बूस्टर डोज के रूप में तीसरा टीका लगना शुरू, निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए करना होगा इतना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवच: आज से बूस्टर डोज के रूप में तीसरा टीका लगना शुरू, निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए करना होगा इतना भुगतान
Sun, 10 Apr 2022 04:23 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 10 Apr 2022 04:23 PM IST
सार
प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जिसमें 30 प्रतिशत लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त में बूस्टर डोज लगाई गई। इन्हें आगे भी निशुल्क में बूस्टर डोज लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : एएनआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में रविवार से 18 से 60 साल की आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज (एहतियाती टीका) लगाने की शुरुआत हो गई है। इस आयु वर्ग को बूस्टर डोज के रूप में तीसरा टीका लगाने के लिए 375 रुपये प्रति डोज देने पड़ेंगे। इसमें 150 रुपये निजी अस्पतालों का सर्विस चार्ज भी शामिल है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जिसमें 30 प्रतिशत लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त में बूस्टर डोज लगाई गई। इन्हें आगे भी निशुल्क में बूस्टर डोज लगवाई जाएगी। रविवार से प्रदेश में 18 से 60 साल के लोगों को भी संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बूस्टर डोज लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोवॉक्सिन और कोविशील्ड वैक्सीन के रेट तय किए हैं। जिसमें कोविशील्ड और कोवॉक्सिन की प्रति डोज के 225 रुपए तय किए गए हैं। जबकि 150 रुपये निजी अस्पतालों की ओर से सर्विस चार्ज के रूप में लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...घरों में पधारी देवी मां: नवरात्रि में बेटियों की किलकारी से गूंजी धर्मनगरी, तस्वीरों में देखिए कहीं लक्ष्मी ने खोली आंखें तो कहीं दुर्गा हुई विराजमान
बूस्टर डोज लगवाने वाले लाभार्थी को 375 रुपये देने होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 18 से 60 साल के आयु के लोग निजी अस्पतालों में ही बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित टीकाकरण केंद्रों पर 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों, हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को ही निशुल्क बूस्टर लगाई जाएगी।