{"_id":"62525f1778c82a13d6054610","slug":"navratri-2022-daughters-born-in-many-homes-on-navratri-excited-parents-and-relatives-welcomed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरों में पधारी देवी मां: नवरात्रि में बेटियों की किलकारी से गूंजी धर्मनगरी, तस्वीरों में देखिए कहीं लक्ष्मी ने खोली आंखें तो कहीं दुर्गा हुई विराजमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पधारी देवी मां: नवरात्रि में बेटियों की किलकारी से गूंजी धर्मनगरी, तस्वीरों में देखिए कहीं लक्ष्मी ने खोली आंखें तो कहीं दुर्गा हुई विराजमान
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 11 Apr 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि पर जन्मी बेटियां, नवमी पर घर-घर पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवरात्रि में धर्मनगरी में कई घरों के आंंगन बेटियों की किलकारी से गूंजे। इस पावन पर्व पर बेटियों के जन्म से उत्साहित परिजनों ने कहा कि देवी मां उनके घर में स्वयं पधारी हैं। किसी ने बेटी के जन्म को लक्ष्मी का आगमन बताया तो किसी ने कहा कि उनके घर में साक्षात मां दुर्गा विराजमान हुई हैं। महिला अस्पताल में छह बेटियों ने अष्टमी पर जन्म लिया।
बेटों से अधिक अब बेटियों के जन्म पर झलकती खुशी की तस्वीरें समाज की बदलती सोच को दर्शा रही है। नवरात्रि पर धर्मनगरी में देवियों के जन्म से कई घर रोशन हुए हैं। महिला अस्पताल में छह बेटियों की अष्टमी के अवसर पर किलकारी गूंजी। इस दौरान अस्पताल में खुशी का जश्न मना।
बेटियों के जन्म पर परिजन यहां बेहद उत्साहित नजर आए। सबसे अधिक गौर करने वाली बात यह रही कि बहुओं की सास यानी दादियों ने पोतियों का दिल खोलकर स्वागत किया। अस्पताल में बेटियों के जन्म का यह उत्सव अपने आप अद्भुत था। यह तस्वीरें दिनभर चर्चा में रहीं।
2 of 7
नवरात्रि पर जन्मी बेटियां, नवमी पर घर-घर पूजन
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की टीम ने जिला महिला अस्पताल में जन्मी बच्चियों के परिजनों से बात कर बेटियों के जन्म पर उनकी सोच को समझने का प्रयास किया।
3 of 7
नवरात्रि पर जन्मीं बेटियां, नवमी पर घर-घर पूजन
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हरीश वर्मा ने बताया कि आज के दौर में लड़कों से अच्छी लड़कियां हैं। लड़कियां भी आज हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर नाम कमा रही हैं। वह बच्ची के अष्टमी पर जन्म लेने से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नवमी पर कन्या पूजन
- फोटो : अमर उजाला
हरीश वर्मा का कहना है कि उनके घर पर देवी आई है। महिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर मंजू ने बताया कि अष्टमी के दिन छह कन्याओं ने जन्म लिया। एक लड़के का भी जन्म हुआ है।
विज्ञापन
5 of 7
नवमी पर कन्या पूजन
- फोटो : अमर उजाला
महिला अस्पताल में प्रीति देवी दुर्गा नगर, कीर्ति वर्मा राजा गॉर्डन, अमृता ज्वालापुर, अंजना बैराज कालोनी, करिश्मा शाहपुर ने बेटी को जन्म दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।