{"_id":"62591ee286627e76ca2aa58c","slug":"girl-commits-suicide-when-mother-refuses-to-bring-bicycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मां ने साइकिल लाने से मना किया तो 23 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, सदमे में परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मां ने साइकिल लाने से मना किया तो 23 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, सदमे में परिजन
Fri, 15 Apr 2022 03:21 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 15 Apr 2022 03:21 PM IST
सार
मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर 23 वर्षीय रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली। उसके इस कदम से परिवार वाले सदमे में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में साइकिल नहीं मिलने पर एक लड़की ने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। बेटी के इतना बड़ा कदम उठाने के बाद से माता-पिता व परिजनों का बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को 23 वर्षीय वंदना उर्फ रीना निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर 108 पहुंची। चिकित्सक द्वारा जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...प्रेमी की पत्नी की खौफनाक साजिश: आरोपी महिला ने बहनों के साथ मिलकर किया घिनौना काम, फिर पुलिस संग कर दिया शर्मनाक कांड
विज्ञापन
मृतका वंदना उर्फ रीना ने अपनी मां से साइकिल मांगी थी। मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली। उसके इस कदम से परिवार वाले सदमे में हैं।