{"_id":"599d31fc4f1c1b73568b497a","slug":"court-of-inquiry-on-death-of-ima-cadet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IMA में हुई कैडेटों की मौत पर आर्मी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA में हुई कैडेटों की मौत पर आर्मी ने दिए जांच के आदेश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
ima dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में दो कैडेटों की मौत और पांच कैडेटों के अचानक बीमार होने पर सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। सैन्य अस्पताल में भर्ती सभी पांच कैडेट की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि आईएमए के पांच कैडेटों को देहरादून स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दो कैडेट की मौत हो चुकी है।
इन सभी कैडेट्स की हालत शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी थी। आईएमए प्रशासन ने इनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे गर्मी और उमस को कारण बताया था।
डेमो
- फोटो : demo pic
इस बारे में आईएमए के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश शर्मा ने एक हिंदी अखबार को बताया अस्पताल में डाक्टरों की टीम की देखरेख में पांचों कैडेट का इलाज चल रहा है।
सभी की तबीयत में सुधार है। हालांकि इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की जाएगी। आईएमए कैडेट के बीमार होने का मामला 18 अगस्त को सामने आया था।
सहारनपुर के बादशाहीथौल में ट्रेनिंग के दौरान 7 कैडेट डिहाईड्रेशन का शिकार हो गए थे, जिसमें एक कैडेट की मौत हो गई। जबकि दूसरे कैडेट की 20 अगस्त को महंत इंद्रेश में मौत हुई।