{"_id":"239ef35a251d528f49ea8ce8fe1aec70","slug":"court-of-condemned-notice-by-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव वन को कोर्ट का अवमानना नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव वन को कोर्ट का अवमानना नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 13 Dec 2014 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने कार्बेट में तस्करों को संरक्षण देने के मामले में पूर्व में कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश का पालन न करने पर मुख्य सचिव वन को अवमानना नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पीपुल्स फॉर एनिमल की अध्यक्ष गौरी मोलखी ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि पूर्व में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष ने मई 2014 को वर्तमान प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट एसएस शर्मा के संबंध में जांच रिपोर्ट पर मुख्य सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
तस्करों को संरक्षण देने के आरोप
याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि श्री शर्मा पर मार्च 2014 को वन विभाग के जांच अधिकारी एसके दत्ता ने 100 अलग-अलग मामलों में बाघ के तस्करों के साथ मिलीभगत के संकेत दिए थे। जिसके बाद सरकार ने धर्मवीर सिंह को जांच करने को कहा था।
विज्ञापन
पूर्व रिपोर्ट को सही पाने पर श्री शर्मा के निलंबन की संस्तुति की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि श्री शर्मा के खिलाफ तस्करों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप हैं।
इसलिए उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकारी नहीं है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने मुख्य सचिव वन को अवमानना नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।