फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple Suicide case in Dehradun medical Department Rahul and Shilpa Story Uttarakhand news in hindi

Dehradun Suicide Case: राहुल और शिल्पा की लव स्टोरी का क्या था सच, दोनों के परिजनों की इन बातों ने उलझाया

Wed, 25 Jan 2023 10:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jan 2023 10:51 AM IST
सार

Rahul And Shilpa Love Story: राहुल के कमरे में शिल्पा कैसे पहुंची इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। न ही राहुल के परिजनों को शिल्पा के बारे में कोई जानकारी थी। राहुल ने कभी शिल्पा का जिक्र अपने परिजनों से नहीं किया था।

विज्ञापन
Couple Suicide case in Dehradun medical Department Rahul and Shilpa Story Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिल्पा ने अपने मायके में भी कभी राहुल का जिक्र नहीं किया था। यही कारण है कि उसके परिजनों को भी इस प्रेम प्रसंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। शिल्पा के पति से बात करने के लिए पुलिस ने उसे बुलाया। लेकिन, देर रात तक वह पुलिस के पास नहीं पहुंचा था। इधर, दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें संदिग्ध जहर के कारण मौत होना दर्शाया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, विस्तृत जानकारी के लिए डॉक्टरों की सलाह पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। धर्मपुर के स्थित कब्रिस्तान वाली गली के एक घर में राहुल और शिल्पा की लाशें मिली थीं। दोनों को एक साथ देखकर परिजन भी भौचक्के रह गए थे। क्योंकि, राहुल के कमरे में शिल्पा कैसे पहुंची इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।
विज्ञापन


न ही राहुल के परिजनों को शिल्पा के बारे में कोई जानकारी थी। राहुल ने कभी शिल्पा का जिक्र अपने परिजनों से नहीं किया था। शुरूआती पड़ताल में दोनों के प्रेम प्रसंग होने की जानकारी तो मिली थी, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साढ़े तीन साल पहले हुई थी शादी
इस क्रम में मंगलवार को पुलिस शिल्पा के घरवालों से मिलने पहुंची थी। पुलिस के अनुसार वहां गमगीन माहौल में परिजनों से ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि, थोड़ी बहुत जानकारी में पता चला है कि शिल्पा ने भी कभी राहुल का जिक्र अपने मायके वालों से नहीं किया था। शिल्पा की साढ़े तीन साल पहले शादी हुई थी और ससुराल भी मायके के पास है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि उसके पति को शिल्पा और राहुल के बारे में जरूर पता होगा। इसके लिए पुलिस ने उसके पति को बुलाया, लेकिन वह थाने नहीं पहुंचा था।

ये भी पढ़ें...Youtuber Arrested: 'क्यूट गर्ल रिएक्शन' कैप्शन के साथ यूट्यूबर ने डाला ऐसा वीडियो,पुलिस ने जेल में उतारा खुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed