युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने उसे चिन्हित किया और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पुलिस बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है।
Youtuber Arrested: 'क्यूट गर्ल रिएक्शन' कैप्शन के साथ यूट्यूबर ने डाला ऐसा वीडियो,पुलिस ने जेल में उतारा खुमार
जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती वहां पर तेज एक्सलरेटर देकर उन्हें परेशान कर रहा था। इसके अलावा भी उसने कई और वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड की हैं।
उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इन धाराओं में हुआ मुकदमा
आईपीसी 177-झूठी जानकारी देना।
आईपीसी 290-सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव।
आईपीसी 509-महिला का अनादर करना।
आईपीसी 283- लोक मार्ग पर बाधा पैदा करना।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, इन जगहों पर बारिश के साथ भूस्खलन की संभावना
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इन यूट्यूबरों से पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत तीन लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल सकती है। इसके अलावा उन्हें छह माह के लिए मुचलका पाबंद भी किया जा सकता है। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है।