फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   couple puts love lock in Lansdowne park

अगर आप भी करते हैं अपने शहर से प्यार, तो यहां लगाए ‘लव लॅाक’

Fri, 15 Sep 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लैंसडौन
ब्यूरो/अमर उजाला, लैंसडौन Updated Fri, 15 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
couple puts love lock in Lansdowne park

अगर आप भी अपने शहर से प्यार करते हैं तो उससे अपनी यादें जोड़ने के ल‌िए आप भी यहां लव लॉक लगाएं। पर्यटन नगरी लैंसडौन के प्रति अपने प्रेम का इजहार करने के लिए मुंबई से आए दंपति ने लैंसडौन के गांधी पार्क स्थित रेलिंग में ‘लव लॅाक’ लगाकर नगर के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है।

विज्ञापन


न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी लव लॉक आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। लैंसडौन की शांत वादियों, मनोहारी दृश्यों और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस नगर के प्रति प्यार प्रदर्शित करने की इस अनूठी पहल का नागरिकों ने स्वागत किया है।              

विज्ञापन

क्या है ‘लव लॉक’ यहां जान‌िए

couple puts love lock in Lansdowne park

‘लव लॉक’ का इतिहास लगभग 100 वर्ष पुराना है। इसकी शुरुआत प्रथम विश्व युद्ध के समय सर्बिया में हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस आदि देशों में इसका प्रचलन शुरू हुआ।

इसका विस्तार होता जा रहा है। लैंसडौन में बढ़ते पर्यटक और उनकी पहली पसंद के रूप में यह नगर प्रसिद्धि पा रहा है। दिल्ली से आए पर्यटकों रंजीता, रश्मि सिन्हा, लीना सिंह और रवीना कौर के अनुसार लव लॉक की शुरुआत अच्छी शुरुआत है। अपने भ्रमण की यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए यह अवधारणा वजूद में आई थी। इससे किसी जगह की यादों को सहेजने में मदद मिलती है। नगर के प्रति अपने स्नेह का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed