{"_id":"5d31623c8ebc3e6ced373b6a","slug":"couple-hanging-before-marriage-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं खुल पाया मंगेतर युवती और युवक की आत्महत्या के पीछे छिपा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहीं खुल पाया मंगेतर युवती और युवक की आत्महत्या के पीछे छिपा राज
Fri, 19 Jul 2019 03:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
मृतक मंगेतर युवती और युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से पहले मौत को गले लगाने वाली मंगेतर युवती और युवक के शवाें का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गमजदा परिजन दूसरे दिन भी उनकी खुदकुशी के कारणों पर रोशनी नहीं डाल पाए। अलबत्ता यह जरूर पता चला कि बुधवार सुबह से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे।
विज्ञापन
डालनवाला के इंदर रोड निवासी सुखमाया ने बुधवार दोपहर को फांसी लगा ली थी। सुखमाया की मौत के तीन घंटे बाद नेहरू कालोनी के नौका दौड़वाला निवासी सूरज थापा ने भी आत्महत्या कर ली थी। देर रात इनके बीच के रिश्ते का खुलासा हो पाया। सुखमाया और सूरज थापा की छह महीने पहले सगाई हुई थी।
विज्ञापन
कुछ दिनों बाद दोनों की शादी होनी थी। बुधवार को कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने एक के बाद एक खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार को दोनों के शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। परिजनाें ने गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि एक-दो दिन में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। परिजन अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन