फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple arrested for buying vehicle on finance and selling it

Dehradun News: फाइनेंस पर वाहन लेकर बेचने वाले दंपती गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for buying vehicle on finance and selling it
I
विज्ञापन

II
I
I-लोगों को लालच देकर फंसाते थे दोनों, मैनेजर के नाम से भी लिए कई वाहन व सामग्री
I
I फाइनेंस पर वाहन लेकर उन्हें बेचकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। दोनों के खिलाफ पहले से ही चार मुकदमे दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी पुलिस कर रही है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि श्योमली निवासी विंग नंबर नौ प्रेमनगर ने पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति अपराजित की मुलाकात अमन जायसवाल नाम के व्यक्ति से हुई थी। वह ओम साईं ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक की खरीद फरोख्त की कंपनी संचालित कर रहा था।
विज्ञापन

I
I
I
Iअमन ने अपराजित को कंपनी में पार्टनर बनाने का लालच दिया और उनके नाम से स्कूटर और मोबाइल फोन व अन्य सामग्री फाइनेंस करा ली। इसके साथ ही उनसे ढाई लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने मार्च में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमन की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइस बीच पता चला कि अमन जायसवाल अपनी पत्नी संजना सिंह के साथ मिलकर ओम साईं ट्रेडर्स के नाम से रेंटल बाइक खरीद फरोख्त की कंपनी चलाता है। उसने अमन बेनीवाल नाम के व्यक्ति को मैनेजर भी रखा हुआ है। आरोपी अमन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों को फाइनेंस पर बाइक व कार खरीदकर अपनी कंपनी में रेंट पर लगवाने का झांसा दिया। उन्हें लालच दिया गया कि इस काम से उन्हें अच्छी खासी आय हो सकती है।
I
Iइसके बाद वह इन वाहनों को दूसरे लोगों को बेच देता है। आरोपी ने अमन बेनीवाल की आईडी का इस्तेमाल कर भी कई वाहन फाइनेंस कराए हैं। पुलिस ने दोनों को ठाकुरपुर वसंत कुंज लेन नंबर एक से गिरफ्तार कर लिया। अमन जायसवाल मूल रूप से ग्राम बांस गांव, खाकड़ टोला दुधई, थाना विशनपुरा, जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

I
I
I
Iलोगों से जब्त कर लिए जाते हैं वाहन
I
I
I
Iफाइनेंस के वाहन यह बताकर बेचे जाते थे कि इन पर कोई नहीं है। इस तरह व्यक्ति जब किश्त नहीं चुकाते थे तो फाइनेंस कंपनी इन वाहनों को कब्जा लेती थी। इस तरह से उसने दोपहिया वाहन, कार, महंगे टैबलेट, स्मार्ट वॉच आदि फाइनेंस कराए थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed