फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation's board meeting will be held on Monday, there is a possibility of uproar

Dehradun News: सोमवार को होगी निगम की बोर्ड बैठक, हंगामे के आसार

Fri, 11 Aug 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Corporation's board meeting will be held on Monday, there is a possibility of uproar
नगर निगम की बोर्ड बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी। चुनाव अगर तय समय में होते हैं तो यह इस बोर्ड की अंतिम बैठक होगी। ऐसे में अंतिम बैठक के हंगामेदार होने के आसार है। बोर्ड बैठक में कैंट क्षेत्र के नागरिक क्षेत्रों को पृथक कर नगर निगम में शामिल किए जाने सहित 23 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

दरअसल स्ट्रीट लाइटों की समस्या इस समय हर वार्ड में हैं। शिकायतों के बाद भी स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो पा रही हैं। इसके साथ ही घर-घर कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था भी खराब हालत में है। पार्षद कई बार इन मुद्दों को नगर आयुक्त और मेयर के सामने उठा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में इन मुद्दों को लेकर बैठक में हंगामा हो सकता है। इसके साथ ही शहर में जलभराव और नाला, नालियों की समस्याओं को लेकर भी सदन गर्माने के आसार हैं। मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स, दाखिल खारिज की दरों में बढोतरी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी हंगामे के आसार है। मेयर सुनील उनियाला गामा ने कहा कि पार्षद जो भी मुद्दे उठाएंगे उन पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


इन महत्वपूर्व प्रस्तावों पर होगी चर्चा
ट्विनिंग सिटी के प्रस्ताव पर
सफाई व्यवस्था के लिए 58 नए डोर-टू-डोर कूडा वाहन क्रय
मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन के लिए चार करोड रुपये निगम की निधि से व्यय करने पर
प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए पार्षदों के प्रस्तावों पर
गांधी पार्क में निगम की भूमि नियो मेट्रो परियोजना के लिए दिए जाने पर
शहर में पार्कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति पर
वेंडिंग जोन के लिए पांच करोड रुपये की वित्तीय स्वीकृति पर
नथुवाला और हर्रावाला की तर्ज पर अन्य वार्डों को भी आत्मनिर्भर वार्ड बनाने पर
यूजर चार्ज का जिम्मा स्वयंसेवी संस्थाओं को दिए जाने पर
स्ट्रीट लाइटों को व्यवस्थित करने के लिए सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम पर


दाखिल खारिज शुल्क में कमी का प्रस्ताव भी आएगा
देहरादून। पिछली बोर्ड बैठक में दाखिल खारिज के शुल्क में बढोतरी का प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद से दाखिल खारिज का शुल्क काफी अधिक बढ़ा दिया गया था। विरोध के बाद निगम ने इसमें कमी करने निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव भी सदन में रखा जाएगा। साथ ही मलिन बस्तियों का पांच साल के टैक्स माफी और व्यापारियों से वसूले जाने वाले टैक्स में कमी का प्रस्ताव भी मेयर सुनील उनियाल गामा सदन में रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed