फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation staff officer federation will visit dehradun secretariat on December 20th

निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ 20 दिसंबर को करेगा सचिवालय कूच, चक्का जाम की चेतावनी

Tue, 17 Dec 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Dec 2019 09:57 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री से मिले निगमों के कर्मचारी, पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
Corporation staff officer federation will visit dehradun secretariat on December 20th
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

परिवहन निगम की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने 20 दिसंबर को सचिवालय कूच और चक्का जाम की चेतावनी दी है। सोमवार को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाईं और प्रदेश महासचिव बीएस रावत ने सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को परिवहन निगम से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि परिवहन निगम के रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नोटिस जारी किया हुआ है। परिवहन निगम कर्मियों की मांग है कि परिवहन निगम की भूमि के साथ छेड़छाड़ न की जाए।
विज्ञापन


परिहवन निगम की कार्यशाला की जमीन यदि सरकार लेती है तो आईएसबीटी का स्वामित्व परिवहन निगम को दिया जाए और नई कार्यशाला बनाने को निगम को 100 करोड़ रुपये दिए जाएं। कर्मचारियों ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और इन कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था बजट से की जाए। परिवहन के कई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों की कम से कम 70 करोड़ रुपये की देनदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएस रावत ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं  के समाधान के लिए सरकार के स्तर से तुरंत वार्ता के आदेश दिए जाएं। वार्ता नहीं होती है तो निगम कर्मचारी महासंघ भी परिवहन निगम के कर्मियों के साथ मिलकर सचिवालय कूच करेगा और रैली के रूट में सभी बसों के चक्कों को जाम करेगा। बीएस रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है और मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। 

सहायक वन कर्मचारी संघ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया

सहायक वन कर्मचारी संघ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष इंद्र मोहन कोठारी ने बताया कि सुधीर भट्ट को संरक्षक, रमेश कोठियाल को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह रावत को वरिष्ठ संयुक्त सचिव, भजन सिंह को कोषाध्यक्ष, सीताराम कुकरेती को वरिष्ठ सलाहकार, अनिल पंवार प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।


संगठन मंत्री में हरपाल नेगी, जीत सिंह रावत, हरीश राम आर्य, संयुक्त मंत्री में प्रमोद भट्ट, विजेंद्र सिंह रावत और मनोज चौहान, मीडिया प्रभारी में जीएस नौटियाल, गोकुल सिंह नेगी, प्रचार मंत्री में अशोक नेगी, जीवन चंद और सुरेंद्र जोशी बनाए गए हैं। दीपक मधवाल, ओम प्रकाश, गंगा सिंह रावत, वेद प्रकाश, मुकेश कुमार, नारायण सिंह, हरीश चंद्र, गंगा सिंह, सुरेंद्र चंद्र, भारत सिंह, दयाशंकर और अशोक नेगी को कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed