फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Uttarakhand Lockdown: Lawsuit on news Channels portals for Rumour News in bhagwanpur

Lockdown: महिला के आत्महत्या की कोशिश की भ्रामक खबर चलाने पर न्यूज चैनलों और पोर्टलों पर मुकदमा

Mon, 13 Apr 2020 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)  Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Apr 2020 10:13 PM IST
सार

  • गृह क्लेश की जगह भूख के कारण महिला के आत्महत्या की कोशिश की चलाई थी खबर
  • खाद्य आपूर्ति अधिकारी टीएन शर्मा ने भगवानपुर थाने में कई के खिलाफ दर्ज कराया केस

विज्ञापन
Coronavirus Uttarakhand Lockdown: Lawsuit on news Channels portals for Rumour News in bhagwanpur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में महिला के आत्महत्या की कोशिश के मामले में भ्रामक खबर चलाने को लेकर पुलिस ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर न्यूज पोर्टलों और चैनलों के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही वीडियो और खबरों को अपने कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद पुलिस इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


शनिवार को भगवानपुर क्षेत्र के गांव चोली शहाबुद्दीन पुर निवासी शहराना पत्नी शहजाद ने शरीर पर तेल डालकर आग लगा ली थी। इस बीच कई न्यूज पोर्टलों और चैनलों ने महिला के परिवार को प्रशासन की ओर से राशन न मिलने पर परिवार के भूखे रहने के चलते आत्महत्या की कोशिश की खबर चलाई थी, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसी खबरों का खंडन किया था। साथ ही बताया कि महिला ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की कोशिश की थी, न की घर में राशन नहीं होने के चलते। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसी भ्रामक खबरें चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि सोमवार को खाद्य आपूर्ति अधिकारी टीएन शर्मा की तहरीर पर कई न्यूज पोर्टलों और चैनलों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी के नाम अज्ञात हैं। मामले में चलाई गई खबरों और वीडियो को कब्जे में लिया गया है। जांच में जो भी नाम सामने आएंगे, उजागर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

माफी के लिए काट रहे अधिकारियों के चक्कर

केस दर्ज होने की सूचना मिलते ही भ्रामक खबर चलाने वाले न्यूज पोर्टलों और चैनल वालों में खलबली मच गई। ये लोग अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटकर माफी मांग रहे हैं। साथ ही अपने खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में नाम आने पर लॉकडाउन के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

23 पर केस, 17 वाहन सीज
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार इनके खिलाफ केस और वाहन सीज करने की कार्रवाई कर रही है। सोमवार को पुलिस ने रुड़की, भगवानपुर, लक्सर, मंगलौर, कलियर और झबरेड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 23 लोगों पर केस दर्ज कर 17 वाहनों को सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed