{"_id":"62949b4169d5815b3f093f51","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-29-may-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: पिछले 24 घंटे में मिले सात नए संक्रमित, प्रदेश में अब 69 एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: पिछले 24 घंटे में मिले सात नए संक्रमित, प्रदेश में अब 69 एक्टिव केस
Mon, 30 May 2022 03:59 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 30 May 2022 03:59 PM IST
सार
संक्रमितों से अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को प्रदेश में 3585 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। इससे पहले शनिवार को प्रदेश के दो जिलों में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि 17 मरीज ठीक हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। दो मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में 69 एक्टिव केस रह गए हैं। रविवार को सामने आए सात मामलों में पांच देहरादून और दो रुद्रप्रयाग के हैं। अन्य किसी भी जिले में कोरोना का कोई मामला पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड नहीं हुआ।
विज्ञापन
दूसरी ओर, रविवार को प्रदेश में 3585 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। इससे पहले शनिवार को प्रदेश के दो जिलों में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि 17 मरीज ठीक हुए थे। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92780 हो गई है। शनिवार को 1305 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में तीन, उत्तरकाशी जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Sidhu Moose Wala: पंजाबी गायक की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस की देहरादून में दबिश, हत्यारों का एक मददगार हिरासत में
विज्ञापन
संक्रमितों की तुलना में 17 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 89178 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों से अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। 10 जिलों में 64 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।