फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 17 May, positive patients update

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में 24 घंटे में मिले 12 नए संक्रमित, देहरादून में सबसे ज्यादा 61 मामले आए सामने

Wed, 18 May 2022 04:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 04:02 PM IST
सार

प्रदेश में अब कोरोना के 98 एक्टिव केस में सबसे ज्यादा 61 देहरादून के हैं। मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन की मुताबित प्रदेश में 12 जबकि इससे पहले 16 मई सोमवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 17 May, positive patients update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 39 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के 98 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सामने आए 12 नए मामलों में देहरादून के आठ, नैनीताल के दो, हरिद्वार व पौड़ी का एक-एक मामला शामिल है।

विज्ञापन



39 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हो गए। प्रदेश में अब कोरोना के 98 एक्टिव केस में सबसे ज्यादा 61 देहरादून के हैं। इसके अलावा 13 मामले हरिद्वार और दस मामले नैनीताल के हैं। उधर, मंगलवार को प्रदेश में 17 हजार 702 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन


इससे पहले 16 मई सोमवार को प्रदेश के चार जिलों में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ। सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92635 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1124 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसमें चार जिलों में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Sarkari Naukri 2022: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जुलाई में निकल रही हैं यहां बंपर भर्तियां, हो जाएं अलर्ट

देहरादून जिले में आठ, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। एक संक्रमित ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामलों का ग्राफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed