फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 17 April: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: चार जिलों में मिले आठ नए मामले, 13 संक्रमित हुए ठीक, 21 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज 

Mon, 18 Apr 2022 02:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Apr 2022 02:01 PM IST
सार

तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92235 हो गई है। जबकि 13 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक 88725 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 17 April: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में फिर से कोरोना संक्रमित मामले बढ़े हैं। बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में आठ नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 13 मरीज ठीक हुए हैं। 21 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1638 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में चार, हरिद्वार में दो, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

विज्ञापन


कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। दो दिन के बाद प्रदेश में फिर से संक्रमित मामले बढ़े हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92235 हो गई है। जबकि 13 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक 88725 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...हरीश रावत का अनोखा प्रस्ताव: पढ़िए 'हरदा' ने क्यों कहा-भाजपा के साहसपूर्ण निर्णय से सीएम धामी मेरे क्लब में आने से बच गए

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में आठ जिलों में 21 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि प्रदेश में संक्रमित मामलों में स्थिरता आई है। संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed