उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश के तीन जिलों में मिले आठ नए संक्रमित, रिकवरी दर 96.16 और संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत दर्ज
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में कुल 88682 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 53 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिक संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में तीन जिलों में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 16 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1398 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिनमें देहरादून जिले में पांच, अल्मोड़ा में दो और नैनीताल जिले में एक संक्रमित मिला है।
ये भी पढ़ें...प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान
गुरुवार को 16 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर तीसरी लहर में कुल 88682 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 53 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिक संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर व टिहरी जिले में एक भी सक्रिय मामले नहीं है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.16 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत दर्ज की गई है।