फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: No Corona Positive Case reported in last 100 hours, said CM Trivendra singh rawat

Uttarakhand Lockdown: पिछले 100 घंटे में प्रदेश में नहीं आया कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस- सीएम त्रिवेंद्र

Mon, 13 Apr 2020 06:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: No Corona Positive Case reported in last 100 hours, said CM Trivendra singh rawat
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संकट के बीच उत्तराखंड के लिए राहत की खबर है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले 100 घंटे में कोरोना का कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। सात लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। दो से तीन संक्रमितों की रिपोर्ट भी जल्द ही नेगेटिव आने की संभावना है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 35 है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में स्थिति अभी नियंत्रण में है। लेकिन भविष्य की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। देखा गया है कि इसमें कई बार मरीज में लक्षण सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं कई मरीजों में 10 से भी ज्यादा दिनों में लक्षण सामने आ रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहने की बहुत जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से अपील है कि अपना चेहरा, नाक, मुंह ढकें तभी बाहर निकलें। होम मेड मास्क को गर्म पानी में धोकर इस्तेमाल करें। इस समय जरूरी है कि स्थिति को किसी भी तरह से नियंत्रण में रखा जाए। इसके लिए सरकार को जो भी सख्त कदम उठाने पड़ेंगे वो उठाए जाएंगे। सरकार बार-बार लोगों से अपील कर रही है कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। धर्मगुरुओं से भी अपील की जा रही है कि वे आगे आएं और लोगों को जागरूक करें। 

बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के दिए आदेश

उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा में जिस तरह की घटना कल हुई है। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर आए यह नहीं होना चाहिए था। इसका ही नतीजा है कि हमें वहां  कर्फ्यू  लगाना पड़ रहा है। 

मुख्यमंत्री ने इसके आदेश सोमवार को मुख्य सचिव और सचिव गृह को दे दिए हैं। बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कोरोना हॉटस्पॉट बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया था। इस दौरान लोगों ने कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध किया था।

टीम ने क्षेत्र में कुछ लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने की बात कही तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

ये है संक्रमितों की जिलावार स्थिति

जिला                   संक्रमित

देहरादून                 18
नैनीताल                08
हरिद्वार                03
ऊधमसिंह नगर       04
अल्मोड़ा                 01
पौड़ी                      01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed