फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus lockdown in uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat Appealed to people who went in delhi jamaat

Uttarakhand Lockdown: सीएम त्रिवेंद्र ने की अपील, खुद सामने आएं तब्लीगी जमात से लौटे जमाती

Wed, 01 Apr 2020 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Apr 2020 09:59 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने छिपे लोगों से फेसबुक लाइव के जरिये की अपील
  • जमातियों के मेडिकल परीक्षण में जुटी स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
coronavirus lockdown in uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat Appealed to people who went in delhi jamaat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तब्लीगी जमात से उत्तराखंड पहुंचे लोगों से अपील की है कि वे खुद सामने आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 और 12 मार्च को नई दिल्ली में तब्लीगी जमात में लोग जुटे थे, इनमें बड़ी संख्या में उत्तराखंड से गए लोग भी शामिल हुए।

विज्ञापन


सरकार को इनकी जानकारी है, लेकिन जाने अनजाने अगर कोई व्यक्ति छिप कर बैठा है तो वह प्रशासन के सामने आए। कोरोना धर्म नहीं देखता, सामाजिक दूरी अपनाकर और क्वांरटीन होकर ही इससे बचाव हो सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को फेसबुक के माध्यम से जनता को कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में सहयोग देने का संदेश देते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ जरूरतमंद परिवारों की हर संभव मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टर जीतेंगे कोरोना से

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती के कोरोना के खिलाफ जंग में सेवाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि डा. अमिता के पिता के मेडिकल कोर में थे। वही जज्बा डा. अमिता के अंदर है। उन्होंने मुझसे कहा कि अंतिम क्षण तक लड़ाई लडूंगी।

पर्यावरण मित्रों पर बरसाए फूल
मुख्यमंत्री ने देहरादून के एक मोहल्ले का जिक्र किया, जहां पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मी) के ऊपर फूल बरसाने का वीडियो वायरल हुआ। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के प्रति ऐसा व्यवहार बनाए रखना होगा।

ऐसा बिल्कुल न करें
मुख्यमंत्री ने एक रसूखदार का जिक्र भी किया, जिसने एक सामाजिक संस्था के बनाए जा रहे फूड पैकेट उसे सौंपे जाने जैसी घटिया हरकत की। उन्होंने कहा कि किसी संस्था के नि:स्वार्थ भाव से किए जा रहे काम को अपने नाम से प्रचारित करवाने की सोच बेहद घटिया है।

बंद करें भंडारे
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगह लोगों के लिए खाने के भंडारे लगाए जा रहे हैं। ये सामाजिक दूरी के सिद्धांत के खिलाफ हैं। ऐसे भंडारे बंद करने होंगे। उन्होंने केवल भोजन पैकेट वितरित करने और सूखा राशन बांटने की संस्थाओं से अपील की। मुख्यमंत्री ने जिक्र किया कि भाजपा ने एक दिन में 35 हजार पैकेट वितरित किए।

राहत : तीन पॉजिटिव केस हुए ठीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच एक अच्छी खबर भी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ग्रस्त सात लोगों में से तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अस्पताल में भर्ती अन्य चार लोग भी स्वस्थ हैं, जल्द उनकी रिपोर्ट भी आएगी।

जमातियों के मेडिकल परीक्षण में जुटी स्वास्थ्य टीम

देश के विभिन्न हिस्सों में जमात में शामिल होकर लौटे जिले के लोगों का बुधवार को  चेकअप कराया गया। फिलहाल उन्हें बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। यदि उनमें कोरोना लक्षण पाए जाते तो उन्हें आईसोलेशन में रखा जाएगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच बुधवार को जमात से लौटे लोगों को लेकर सिटी में एसपी श्वेता चौबे और देहात में एसपी प्रमेंद्र डोभाल की अगुवाई में ऑपरेशन चलता रहा। राजधानी में माजरा, आजाद कालोनी, कारगी ग्रांट, मुस्लिम कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी आदि में 70 के करीब ऐसे लोग पाए गए हैं, जो जमात से होकर आए हैं।

इसी तरह देहात में विकासनगर, सहसपुर और डोईवाला में जमाती चिन्हित किए गए हैं। जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ इनके घरों पर दस्तक देती रही। इन लोगों से चैकअप करने के साथ कई जानकारी जुटाई गई।

मसलन, वो जमात के दौरान कहां-कहां गए। किसी विदेशी जमाती से मुलाकात तो नहीं हुई। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि जमातियों को लेकर जिलेभर में कार्रवाई की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है। यदि उनमें किसी तरह का संक्रमण मिलता हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, उन्हें घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed