फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand : Two days dehradun City will close, Only these shops will open

देहरादून: दो दिन शहर बंद कर नगर निगम चलाएगा सैनिटाइजेशन का महाअभियान, खुलेंगी केवल ये दुकानें

Thu, 04 Jun 2020 09:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jun 2020 09:49 PM IST
सार

  • नगर निगम ने कसी कमर, अभियान में जुटेंगे 350 निगम कर्मचारी, शहर को दो हिस्सों में बांटा गया
  • डीएम ने की जनता से अपील, कोरोना से बचाव को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें
  • 100 हैंड स्प्रे, 50 अतिरिक्त ट्रैक्टर व टैंकर सहारनपुर से मंगाए गए

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand : Two days dehradun City will close, Only these shops will open
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड सरकार के आदेश के बाद नगर निगम ने शनिवार और रविवार को शहर को सैनिटाइज करने के लिए कमर कस ली है। इस अभियान में 350 निगम कर्मचारी हिस्सा लेंगे। निगम ने अभियान को सफल बनाने के लिए पड़ोसी जिले सहारनपुर से 50 अतिरिक्त ट्रैक्टर व टैंकर भी मंगाए हैं। सरकार के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने शनिवार और रविवार को देहरादून शहर में सैनिटाइजेशन महाअभियान चलाने की घोषणा की। इसके बाद नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन


नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि दो दिन के सैनिटाइजेशन महाअभियान में नगर निगम के करीब 350 कर्मचारी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि 100 हैंड स्प्रे मशीन के अलावा यूपी के सहारनपुर जिले से 50 ट्रैक्टर व टैंकर मंगाए गए हैं। दस टैंकर पहले से उपलब्ध हैं। शहर को दो हिस्सों में बांटा जा रहा है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: हर शनिवार और रविवार को बंद रहेगा देहरादून, निरंजनपुर सब्जी मण्डी भी नहीं खुलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे हिस्से, जिसमें शहर की प्रमुख सड़कें शामिल हैं, जिनमें शनिवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। जबकि बाकी आधे हिस्से को रविवार को सैनिटाइज किया जाएगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि सैनिटाइजेशन अभियान में कोई कमी न हो, इसके लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि निगम कर्मचारी पूरे तन-मन से जुटकर शहर को दो दिन के भीतर सैनिटाइज करेंगे।

आवश्यक सेवाओं की ये दुकानें खुलेंगी

शनिवार और रविवार को शहर में सभी कार्यालय बंद रहेंगे और केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुलेंगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी परिसर को फिलहाल 11 जून तक के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 11 जून के बाद समीक्षा की जाएगी, तब आगे का फैसला लिया जाएगा।

यह दुकानें खुलेंगी
-मेडिकल केमिस्ट की दुकानें
-दूध, दही की आपूर्ति करने वाली डेरी
-फल सब्जी की दुकानें
-पेट्रोल पंप

शुक्रवार से होगी सख्ती
डीएम ने यह भी कहा है कि शुक्रवार को शहर में कोरोना से जुड़ी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सख्ती बरती जाएगी। अन्य दिनों में सामान्य तौर पर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे।

क्वारंटीन सेंटर्स में चार हजार से अधिक बेड की व्यवस्था

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे बिना सोशल डिस्टेंसिंग किसी भी दुकान से सामान न खरीदें। इससे उनकी सुरक्षा और दूसरों की रक्षा होगी। उन्होंने बताया कि जिले में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर्स में चार हजार से अधिक बेड हैं। 75 संवेदनशील जिलों से आने वाले लोगों को सात दिन क्वारंटीन सेंटर में रखा जा रहा है।

इसके बाद 14 दिन होम क्वारंटीन किया जाएगा। हर क्वारंटीन सेंटर पर नोडल अधिकारी, कर्मचारी, पीआरडी जवान तैनात हैं और शिकायत पंजिका रखी गई है। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह इसमें दर्ज कर सकता है। डीएम खुद लगातार लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर आ रहे हैं, उनसे दुर्व्यवहार न करें। साथ ही अगर कोई होम क्वारंटीन व्यक्ति घर से बाहर निकल रहा है तो तुरंत इसकी शिकायत करें। डीएम ने बताया कि सिम्पटोमैटिक मरीजों के लिए करीब 3200 बेडों की व्यवस्था की जा रही है। एक हजार बेड की व्यवस्था हो चुकी है।

दून में 252 कोरोना मरीजों को हो रहा इलाज
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत 62 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 132 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 323 हो गई है। इनमें से  252 मरीजों का इलाज चल रहा है। अन्य राज्यों से आने वाले कुल 62 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अतिरिक्त 45 लोगों की रैंडम सैंपलिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed