फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : dehradun City will close on saturday and Sunday

Coronavirus: हर शनिवार और रविवार को बंद रहेगा देहरादून शहर, निरंजनपुर सब्जी मण्डी भी नहीं खुलेगी

Fri, 05 Jun 2020 12:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jun 2020 12:26 AM IST
सार

  • शनिवार और रविवार को शहर को सैनिटाइज किया जाएगा।
  • जरूरी चीजों की दुकानें इन दो दिनों में भी खुली रहेंगी।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : dehradun City will close on saturday and Sunday
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजधानी देहरादून में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए हर सप्ताह दो दिन (शनिवार और रविवार को) नगर निगम क्षेत्र को पूर्ण बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसी सप्ताह से बंदी के आदेश को प्रभावी बनाने के लिए कहा है। बंदी वाले दोनों दिन शनिवार और रविवार को शहर को सैनिटाइज किया जाएगा। हालांकि जरूरी चीजों की दुकानें इन दो दिनों में भी खुली रहेंगी।

विज्ञापन


कोविड-19 की रोकथाम को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने देहरादून में संक्रमण के हालात को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: प्रदेश में मिले 60 कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या हुई 1145
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में ढाई सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण को देखते हुए हर शनिवार व रविवार, दो दिन देहरादून को पूर्ण बंद कर सैनिटाइज करवाया जाएगा। दोनों दिन दुकानें और व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था फिलहाल अगले आदेश तक जारी रहेगी। 

निरंजनपुर मंडी रहेगी बंद, होगी वैकल्पिक व्यवस्था

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि निरंजनपुर सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून के हालात को देखते हुए निरंजनपुर सब्जी मंडी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जाए। अधिकारी सुनिश्चित करें कि फल और सब्जी की सप्लाई सुचारु रखने के लिए क्या व्यवस्था रहेगी। वहीं, जिलाधिकारी के आदेश मिलते ही मंडी परिषद् ने मंडी को खाली करवाना भी शुरू कर दिया है।

कालाबाजारी करने वालों को भेजें जेल
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बैठक में राशन की कालाबाजारी रोकने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राशन की कालाबाजारी किसी भी हालात में नहीं होनी है। ऐसे करने वालों को जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि राशन को लेकर सिफारिशें आ रही हैं। राशन को लेकर कितना भी बड़ा आदमी सिफारिश करता है, उसकी बात बिल्कुल नहीं सुननी है।

यह स्पष्ट निर्देश है कि कालाबाजारी को हर हाल में रोकना है। हमारे तक सिर्फ यह सूचना आनी चाहिए कि कालाबाजारी करने वाले को अंदर कर दिया है। हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचना चाहिए। केंद्र सरकार ने यह व्यवस्था बनाई है कि राशन की सप्लाई नियमित हो, उसे नियमित बनाना है और किसी भी तरह की कालाबाजारी को रोकना है।

दून में अब तक आ चुके 323 कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देहरादून में अब तक 323 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को भी देहरादून में 35  संक्रमित मामले आए हैं। वहीं, लगातार मामले सामने आने से अब दून पर रेड जोन में शामिल होने का भी खतरा मंडराने लगा है।

जानकारी के अनुसार, आज दून मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं 21 लोग ऐसे हैं जो निरंजनपुर सब्जी मंडी के संक्रमित आढ़ती के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। आठ संक्रमित लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री अभी नहीं मिल पाई है। अन्य दो संक्रमित महाराष्ट्र से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed