फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Rishikesh Aiims Started Telemedicine Service

Uttarakhand Lockdown: एम्स ने शुरू की टेलीमेडिसिन सेवा, घर बैठे चिकित्सा परामर्श ले सकेंगे मरीज

Tue, 14 Apr 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Rishikesh Aiims Started Telemedicine Service
- फोटो : फाइल फोटो

एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ऋषिकेश की ओर से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मरीजों की चिकित्सकीय सहायता के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


इस महामारी के चलते जो मरीज स्वास्थ्य लाभ नहीं ले पा रहे हैं, ऐसे सभी मरीजों के लिए एम्स की ओर से शुरू की गई टेलीमेडिसिन सुविधा फायदेमंद रहेगी। ऐसे में अब मरीज घर बैठे ही व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से चिकित्सकों से समय लेकर जरूरी परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन


संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ने एक वाट्सएप नंबर. 9621539863 जारी किया है। जिसका प्रयोग कर मरीज लिखित अथवा वीडियो संदेश से चिकित्सक को अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बताकर उपयुक्त परामर्श ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलडॉक मोबाइल एप भी कर सकते हैं डाउनलोड

एम्स ने हाल ही में  कॉलडॉक एप भी लांच की थी। इसके माध्यम से एम्स के डॉक्टर मरीजों को 24 घंटे ऑनलाइन चिकित्सकीय सहायता प्रदान कर सकते हैं।

इस एप के माध्यम से 300 से अधिक डॉक्टरों से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों के लोग सीधे तौर पर जुड़ सकते हैं। यह सुविधा उत्तराखंड की जनता के लिए समर्पित है। कॉलडॉक आम जनता के लिए एक मुफ्त सेवा है जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed