{"_id":"6168ffb8224059667b31e78d","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-no-vaccine-shortage-but-covid-vaccination-speed-is-decreasing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: वैक्सीन की कमी नहीं, लेकिन संक्रमण की तरह घट रही कोविड टीकाकरण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: वैक्सीन की कमी नहीं, लेकिन संक्रमण की तरह घट रही कोविड टीकाकरण की रफ्तार
Fri, 15 Oct 2021 12:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:04 PM IST
सार
विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। सुरक्षा कवज के लिए वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगाएं। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.43 लाख से अधिक हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की तरह कोविड टीकाकरण की रफ्तार धीमी हुई है। कोविड की दूसरी लहर के बाद प्रतिदिन जहां संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। वहीं वैक्सीन लगाने वालों की संख्या भी पहले की तुलना में कम हुई है।
विज्ञापन
वैक्सीन की डोज लगाने का प्रतिशत 96.1
विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। सुरक्षा कवज के लिए वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगाएं। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.43 लाख से अधिक हो गया है। जबकि वैक्सीन की डोज लगाने का प्रतिशत 96.1 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन
सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शत प्रतिशत लोगों को दिसंबर तक कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 74.26 लाख लोगों को पहली डोज और 34.16 लाख लोगों को दोनों डोज वैक्सीन दी जा चुकी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को मिले 28 नए संक्रमित, बढ़कर 175 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में टीकाकरण की प्रगति बेहतर है। प्रदेश में कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में राज्य के पास 17 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज अवश्य लगाएं।
एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि पहले प्रतिदिन का लक्ष्य काफी तेजी से कम हो रहा था। पिछले 20 दिनों में टीकाकरण की रफ्तार कम होने से प्रतिदिन का लक्ष्य बढ़ रहा है। शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए अब 80 दिन का समय शेष रह गए हैं।
प्रदेश में अब तक जिलावार कोविड वैक्सीन की स्थिति
जिला - पहली डोज - दूसरी डोज (प्रतिशत में)
बागेश्वर - 106.1 - 68.8
रुद्रप्रयाग - 103.6 - 61.0
चमोली - 103.4 - 64.6
देहरादून - 101.7 - 50.0
पौड़ी - 99.3 - 48.2
उत्तरकाशी - 99.0 - 60.0
पिथौरागढ़ - 98.5 - 50.5
अल्मोड़ा - 96.1 - 50.3
चंपावत - 95.2 - 54.9
नैनीताल - 94.2 - 48.5
टिहरी - 93.7 - 44.6
हरिद्वार - 92.0 - 32.5
ऊधमसिंह नगर - 90.8 - 30.7
बागेश्वर - 106.1 - 68.8
रुद्रप्रयाग - 103.6 - 61.0
चमोली - 103.4 - 64.6
देहरादून - 101.7 - 50.0
पौड़ी - 99.3 - 48.2
उत्तरकाशी - 99.0 - 60.0
पिथौरागढ़ - 98.5 - 50.5
अल्मोड़ा - 96.1 - 50.3
चंपावत - 95.2 - 54.9
नैनीताल - 94.2 - 48.5
टिहरी - 93.7 - 44.6
हरिद्वार - 92.0 - 32.5
ऊधमसिंह नगर - 90.8 - 30.7
प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित और संक्रमण से हुई मौतें
जिला - संक्रमित - मौतें
अल्मोड़ा - 12181 - 196
बागेश्वर - 5763 - 60
चमोली - 12237 - 62
चंपावत - 7594 - 53
देहरादून - 112286 - 3519
हरिद्वार - 51477 - 1018
नैनीताल - 39212 - 944
पौड़ी - 17676 - 315
पिथौरागढ़ - 10254 - 181
रुद्रप्रयाग - 8798 - 106
टिहरी - 15833 - 108
ऊधमसिंह नगर - 37875 - 761
उत्तरकाशी - 12543 - 74
अल्मोड़ा - 12181 - 196
बागेश्वर - 5763 - 60
चमोली - 12237 - 62
चंपावत - 7594 - 53
देहरादून - 112286 - 3519
हरिद्वार - 51477 - 1018
नैनीताल - 39212 - 944
पौड़ी - 17676 - 315
पिथौरागढ़ - 10254 - 181
रुद्रप्रयाग - 8798 - 106
टिहरी - 15833 - 108
ऊधमसिंह नगर - 37875 - 761
उत्तरकाशी - 12543 - 74