{"_id":"616dbb635fef4c3b0a1c79b9","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-news-government-extends-covid-restrictions-till-20th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: सरकार ने एक महीने के लिए बढ़ाए कोविड प्रतिबंध, नई एसओपी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: सरकार ने एक महीने के लिए बढ़ाए कोविड प्रतिबंध, नई एसओपी जारी
Mon, 18 Oct 2021 11:58 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:58 PM IST
सार
Covid restrictions In Uttarakhand News: सोमवार को जारी एसओपी के तहत प्रदेश में 19 अक्तूबर से 20 नवंबर तक कोविड प्रतिबंध पूर्व की भांति जारी रहेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में 20 नवंबर तक कोविड प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधूू की ओर से इस संबंध में एसओपी जारी की गई है। नई एसओपी एक माह के लिए जारी की गई है, इसमें न तो किसी प्रकार के प्रतिबंध बढ़ाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की नई छूट दी गई है। आगामी माह 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। इसके बाद ही तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए एसओपी में परिवर्तन किए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: 17 महीनों के बाद एक दिन में सबसे कम तीन संक्रमित मिले,176 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन
सोमवार को जारी एसओपी के तहत प्रदेश में 19 अक्तूबर से 20 नवंबर तक कोविड प्रतिबंध पूर्व की भांति जारी रहेंगे। एसओपी के मुताबिक प्रदेश में शादी समारोह में अब भी वेडिंग हॉल, विवाह स्थल में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही आयोजन की छूट बरकरार रखी गई है। रामलीला सहित अन्य सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजन स्थल की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ हो सकेंगे। सभी जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: 100 फीसदी आबादी को तीन माह पहले ही लगी कोविड टीके की पहली डोज, पीएम मोदी ने दी बधाई
स्कूलों में करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन
सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन को पूर्व की भांति प्राथमिकता देनी होगी। स्कूलों का विद्यालयी शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही संचालन होगा। पर्यटक स्थलों पर भीड़ न जुटे, इसके लिए जिला प्रशासन को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
बाहर से आने वालों के लिए पंजीकरण जरूरी
बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए स्मार्ट सिटी एप पर पंजीकरण, वैक्सीनेशन रिपोर्ट या कोविड जांच की निगटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता भी बरकरार रखी गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह नियम लागू होंगे।
त्योहारी सीजन में खुद से रहना होगा सावधान
कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। अब जब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, लोगों को खुद से सावधान रहना होगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि का प्रयोग बराबर करते रहें।