हरिद्वार: कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ नींबू और संतरे की बढ़ी मांग, दाम 100 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में एक तरफ जहां कोरोना की दूसरी लहर रफ्तार पकड़ रही है तो वहीं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोग हो रहे नींबू, संतरा और मौसमी की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ी है। पिछले एक सप्ताह में इनके दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। हरिद्वार के फुटकर बाजार में जहां नींबू का दाम 140 से 160 रुपये किलो तक पहुंच गया है तो वहीं होल सेल में भी नींबू 110 से 120 रुपये तक बिक रहा है।
देहरादून में कोरोना: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नारियल पानी की बढ़ी मांग, एक हफ्ते में दोगुने हो गए दाम, तस्वीरें...
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लोग विटामिन सी वाले फलों का डाइट में शामिल कर लेते हैं। चिकित्सक भी सलाह देते हैं कि ज्यादा से ज्यादा नींबू पानी पीएं और संतरे का सेवन करें। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर आने पर बाजारों में नींबू के दाम में भारी उछाल आया है।
उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार
मोहल्लों में फेरी लगाने वाले तो और ज्यादा दाम ले रहे हैं। 70 रुपये किलो बिकने वाला संतरा 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। अंगूर भी 120 रुपये किलो बिक रहा है। आंवला के दाम भी 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। इसके साथ ही मौसमी के दाम भी अब 100 रुपये किलो चल रहे हैं।
जमकर हो रही कालाबाजारी
कोरोना से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का महत्वपूर्ण रोल है। विटामिन सी के रूप में नींबू पानी का इस्तेमाल करने की सलाह डॉक्टर भी दे रहे हैं। ऐसे में नींबू से लोगों की इम्युनिटी बढ़े न बढ़े मगर, नींबू की कालाबाजारी बढ़ती जा रही है। वहीं, रमजान में नींबू पानी की डिमांड बढ़ जाती है। रमजान के दौरान 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक रहने वाला नींबू इस बार 140 से 160 रुपये किलो बिक रहा है।
रानीपुर मोड़ पर सब्जी की दुकान लगाने वाले अशोक कुमार का कहना है कि कोरोना के कारण डिमांड बढ़ने से दिल्ली से ही नींबू की शॉर्टेज है। इससे रेट बढ़ रहा है। मंडी में 80 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच नींबू चल रहा है। इसे फुटकर में मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है।
दाम रुपये प्रति किलो
फल पहले अब
मौसमी 50 100
संतरा 70 100
आंवला 50 120
अंगूर 80 120
नींबू 50 160