फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 213 infected Found, six patients died

Corona in Uttarakhand: ढाई महीने बाद मिले सबसे कम 213 संक्रमित, छह मरीजों की मौत

Tue, 27 Oct 2020 09:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Oct 2020 09:16 PM IST
सार

  • 422 मरीजों को किया डिस्चार्ज, रिकवरी दर 91.23 प्रतिशत हुई

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 213 infected Found, six patients died
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड को कोरोना संक्रमण को लेकर फिलहाल राहत है। लगभग ढाई माह के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमित मामले मिले हैं। बीते 24 घंटे में 213 संक्रमित और छह मरीजों की मौत हुई है। इस बीच 422 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश की रिकवरी दर 91.23 प्रतिशत हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 12094 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार अगस्त को प्रदेश में एक दिन में 208 संक्रमित मामले मिले थे। इसके बाद से आज एक दिन में सबसे कम  213 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन



देहरादून जिले में सबसे अधिक 58 कोरोना मरीज मिले हैं। टिहरी में 29, नैनीताल में 24, पौड़ी में 21, उत्तरकाशी में 16, हरिद्वार में 16, ऊधमसिंह नगर में 12, रुद्रप्रयाग में नौ, बागेश्वर में आठ, पिथौरागढ़ में सात, चमोली में छह, चंपावत में छह, अल्मोड़ा जिले में एक संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह में खुलेंगे कोचिंग संस्थान

प्रदेश में छह मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में एक, जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज ने दमतोड़ा है। मरने वालों की संख्या 1007 हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 3865 हो गई है। 

सर्दियों में कोरोना वायरस पकड़ सकता है रफ्तार

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि त्योहारी सीजन और सर्दियां शुरू होने से कोरोना वायरस फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। इसे देखते हुए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का प्रयोग जरूरी है।

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने सचिवालय में उद्योग व व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ेगी। वहीं, सर्दियों के मौसम में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ सकता है।

इसके रोकथाम के लिए सभी को जारी एसओपी का पालन करना होगा। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आपसी सहयोग व तालमेल बेहद जरूरी है। कई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इससे दोबारा से लॉकडाउन करने की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने उद्योग व व्यापारी संगठनों से आग्रह किया कि वह सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के आगे गोले बनाएं। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के लिए मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

बैठक में दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया, महासचिव सुनील मेसोन, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता समेत अन्य एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed