फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : whole quarantine center found corona positive

Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में पूरा क्वारंटीन सेंटर ही निकला कोरोना पॉजिटिव

Thu, 28 May 2020 04:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 May 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : whole quarantine center found corona positive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब से प्रवासियों का आना शुरू हुआ है। राज्य में कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


Coronavirus in uttarakhand: क्वारंटीन अवधि पूरी होने के चंद घंटों बाद किशोरी की मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन


उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक पूरा क्वारंटीन सेंटर ही कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले के ढालवाला में एक निजी संस्थान में क्वांरटीन हुए 32 लोग 27 मई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मीनू रावत ने बताया कि 27 मई को टिहरी जिले में 35 कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिनमें 32 लोग ढालवाला के एक निजी शिक्षण संस्थान में क्वांरटीन थे। यह सभी 22 मई को मुंबई से टिहरी पंहुचे थे। सभी को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार लाया जा रहा है।

क्वारंटीन लोगों को बिना जांच के ही दे रहे प्रमाणपत्र

नई टिहरी में कोरोना महामारी के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारियों से भागता नजर आ रहा है। विभाग न तो क्वारंटीन किए गए लोगों की नियमित जांच कर पा रहा है और न ही क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद किसी की जांच की जा रही है।

स्थिति यह है कि 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करने वालों को पीएचसी में बुलाने के बाद भी उन्हें बगैर जांच के ही स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने की खानापूर्ति की जा रही है।

थौलधार ब्लाक में बरनू के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में चानर लड़कों का 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड समाप्त होने से पहले ही आशा वर्कर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दो दिन बाद भी जब कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा तो वह बगैर जांच के ही घर निकल गए।

14 दिन बाद चाह गडोलिया के विकास को भी पीएचसी नंदगांव बुलाया गया, लेकिन वहां भी स्वास्थ्य जांच किए बगैर ही प्रमाणपत्र थमा दिया गया। सीएमओ डॉ. मीनू रावत ने कहा कि क्वारंटीन किए गए लोगों की स्वास्थ्य जांच को कहा गया है। बावजूद टीम नहीं जा रही है, तो सभी चिकित्साधिकारियों को फिर से नियमित जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed