Coronavirus In Uttarakhand: कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ऋषिकेश एम्स में भर्ती
रविवार को कोरोना संक्रमित होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती आज ऋषिकेश एम्स में भर्ती हो गई हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर एकाउंट पर दी है। वे कल से ही एक आश्रम में क्वारंटीन थीं। लेकिन रात में अचानक बुखार ज्यादा होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। भर्ती करने के बाद उनकी कई तरह की जांच की गई हैं।
मैं अभी-अभी एम्स ऋषिकेश में भर्ती हो गई हूं। इसके तीन कारण है- (1) @drharshvardhan जी बहुत चिंता कर रहे हैं,
विज्ञापन
(2) मेरे को रात में बुखार बढ़ गया,
(3) मेरी एम्स में जांच-पड़ताल होने के बाद यदि मुझे सकारात्मक रिपोर्ट मिली तो मैं परसों लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश होना चाहती हूं। — Uma Bharti (@umasribharti) September 28, 2020
उमा भारती के संपर्क में आए 57 लोगों ने कराए कोरोना टेस्ट
पूर्व केंद्रयी मंत्री उमा भारती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए बदरीनाथ धाम और जोशीमठ के लोगों ने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया। वे 23 सितंबर को जोशीमठ पहुंचने के बाद अगले दिन दर्शन करने के लिए बदरीनाथ धाम पहुंची थीं।
इस दौरान उन्होंने देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों सहित अन्य लोगों से भी मुलाकात की थी। जोशीमठ में भी वे कई लोगों से मिली थीं। अब उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों में हलचल है।
इसी के चलते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ और बदरीनाथ में कई लोगों ने करोना टेस्ट कराए। उपमुख्य चिकित्साधिकारी एमएस खाती ने बताया कि बदरीनाथ धाम में 36 और जोशीमठ में 21 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए।